ममता कुलकर्णी ने अपनाया साध्वी जीवन…बनी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर…

प्रयागराज : मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आध्यात्मिक यात्रा पर निकल गई हैं। उन्होंने अपने ग्लैमरस दुनिया को त्याग कर ‘संन्यास’ ले लिया है। वह महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से आशीर्वाद लेकर साध्वी बन गई हैं। ममता कुलकर्णी को 24 जनवरी को महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया है। अब उन्हें ‘यामाई ममता नंद गिरि’ के नाम से जाना जाएगा।
उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह साध्वी रूप में नजर आ रही हैं। वह किन्नर अखाड़े में पहुंचकर भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष की माला पहने साध्वी भेष में नजर आईं। उन्होंने शुक्रवार को प्रयागराज में संगम नदी में पिंडदान भी किया।महामंडलेश्वर बनने के बाद उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा।
ममता कुलकर्णी ने अपनाया साध्वी जीवन
उन्होंने महाकुंभ में मीडिया से बातचीत में कहा है कि अब वह बॉलीवुड में कभी वापसी नहीं करेंगी। बातचीत में ममता ने कहा- “यह महादेव, महा काली का आदेश था। यह मेरे गुरु का आदेश था। उन्होंने यह दिन चुना। मैंने कुछ नहीं किया।”
इससे पहले एक्ट्रेस से संन्यासी जीवन को अपनाने वाली ममता कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वह प्रयागराज जाकर महाकुंभ में अपने माता-पिता का पितृ तरपण करेंगी। उन्होंने इंस्टाग्राम बायो में पर खुद का नाम बदलकर ‘महात्यागी साध्वी’ लिखा है।