रायपुर में बारिश से कई इलाकों में जलभराव…लोगों के घरों में घुसा बरसात से भरे नाले का पानी…आमजन परेशान…देखिए वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ सहित राजधानी रायपुर और प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार की रात से लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया. लोगों के घरों में बरसात का पानी भर गया. वही बारिश से रायपुर के वार्ड क्रमांक 35 का हाल बेहाल हो गया लोगों के घरों में बारिश के पानी से नाले का पानी घरों में घुस गया छोटे बच्चे और महिलाऐं परेशान हो गए और घर के अंदर घुसे पानी को बाहर निकाल रहे हैं. ऐसा ही हाल शहर के अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिला. वही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जमकर बारिश होगी और इसी के चलते मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दक्षिण रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, बस्तर, दंतेवाड़ा समेत अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अगले दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभवना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, बारिश के दौरान घर, ऑफिस या दुकान से बाहर न निकले। इसके साथ ही विभाग ने कहा कि, अगर कोई घर से बाहर है और अचानक बारिश शुरू हो जाए तो किस सुरक्षित जगह ही रुके।



