नरसिंहपुर में निकली ‘किसान न्याय यात्रा’ कांग्रेस नेता विवेक अवस्थी ने कहा- हम किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे

हम किसानों के साथ है – विवेक अवस्थी, राष्ट्रीय संयोजक राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन
विवेक अवस्थी ने कहा की आज पूरे देश में किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं और आज हम किसानों के न्याय के लिए, उनके हक के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं। हम किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं और किसानों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं । केंद्र और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण ही आज किसान आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं। आज किसानों के पास न तो उनकी उपज का उचित मूल्य है, न ही पर्याप्त खाद, बिजली और संसाधन। किसान दिन-ब-दिन कर्ज में दबते जा रही हैं और उनकी समस्याओं को सुनने और समझने वाला कोई नहीं है। इस लिए कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी परेशानीयों को दुर करने ‘किसान न्याय यात्रा’निकाल रही है।