धर्म-आध्यात्म

सौर नववर्ष 2026 : 14 अप्रैल 2026 तेज और ऊर्जा के प्रतीक का दिन, राशियों के लिए है बहुत शुभ

सौर नववर्ष 2026 :14 अप्रैल 2026 को सूर्य गोचर और नक्षत्र परिवर्तन दोनों करने जा रहे हैं. ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव जब भी अपनी स्थिति बदलते हैं, तो उसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वे उच्च अवस्था में माने जाते हैं. इसी दौरान सूर्य अश्विनी नक्षत्र में भी प्रवेश करेंगे, जिसे ज्योतिष में तेज और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. सूर्य का परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन दोनों ही कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है।

 जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनके लिए शुभ

मेष राशि – यह समय मेष राशि वालों के लिए काफी सकारात्मक रहेगा. ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है. आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है. इससे भविष्य में अच्छा फायदा होगा. आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. नई नौकरी के मौके भी मिल सकते हैं. पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह राशि – के लिए यह गोचर राहत भरा साबित होगा. कामकाज में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी. नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं. सैलरी बढ़ने के भी संकेत हैं. जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें इस समय अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

धनु राशि – वालों के लिए यह समय उन्नति लेकर आ सकता है. प्रमोशन के योग बन रहे हैं. काम में सफलता मिलने की संभावना है. खासतौर पर क्रिएटिव और एजुकेशन से जुड़े लोगों को फायदा होगा. इस दौरान आपके फैसले सही साबित होंगे और कोई बड़ी खरीदारी, जैसे वाहन लेना, भी संभव है।

ऊं सूर्याय नमः का करें जाप… 

रोज सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से जल में लाल फूल या रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. अर्घ्य देते समय ‘ऊं सूर्याय नमः’ या ‘ऊं घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें. रविवार के दिन व्रत रखना या सूर्य देव की विशेष पूजा करना शुभ माना जाता है. रोजाना सुबह कुछ देर सूर्य की रोशनी में बैठें, इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button