छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने पंजाब में छापा मारकर 4 अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्करों को विदेशी पिस्टल सहित किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस को अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पंजाब से रायपुर तक फैले हेरोइन तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है. मामले में चार कुख्यात अंतर्राज्यीय तस्करों को रायपुर पुलिस ने पंजाब में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. एक आरोपी से विदेशी पिस्टल भी बरामद की गई है।

डीसीपी पश्चिम संदीप कुमार पटेल और डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में एसीपी आईपीएस इशू अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर पुलिस ने महीनों तक जांच के बाद एंड टू एंड कार्रवाई करते हुए पंजाब में छापेमारी की. महीनों के जांच में यह तथ्य सामने आया कि रायपुर में हेरोइन सप्लाई का मुख्य स्रोत पंजाब है. पंजाब से रायपुर और आसपास के इलाकों में हेरोइन आती है. पंजाब में बैठे आरोपी पंजाब से छत्तीसगढ़ में माल ढुलाई के लिए नियमित तौर पर आने–जाने वाले ट्रक ड्राइवरों के माध्यम से उन्हें लालच दे हेरोइन सप्लाई करवाते थे. चूंकि ट्रक में व्यापारिक तौर पर माल आता था इसलिए पुलिस को भी शक नहीं होता था.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना कबीरनगर, थाना आमानाका और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई. स्थानीय वितरकों के अलावा आपूर्तिकर्ताओं की श्रृंखला को तोड़ने के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, दूरसंचार विश्लेषण और मानव स्रोतों के माध्यम से आपूर्ति श्रृंखला की प्रत्येक कड़ी की जांच की गई. जिसके तहत स्थानीय वितरक, अंतर्राज्यीय वाहक और वाहक से लेकर पंजाब तक पहुंच मूल सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया. डीसीपी संदीप पटेल ने बताया कि इस कार्रवाई से न केवल प्रदेश में हेरोइन सप्लाई का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता समूह बंद हुआ है, बल्कि इस नेटवर्क की संरचना भी उजागर हुई है, जो आगे की जांच में सहायक सिद्ध होगा।

▸ मुख्य आरोपी कवलजीत सिंग पन्नू – पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क से सीधे हेरोइन खरीदने वाला टियर-1 सप्लायर, गिरफ्तारी के समय अवैध पिस्टल व कारतूस सहित पकड़ाया

▸ तरसेम सिंग उर्फ साजन व विक्की सिंग – कूरियर पार्सल में हेरोइन छुपाकर रायपुर भेजते थे

▸ जनक राज – ट्रक चालकों के माध्यम से माल के बीच हेरोइन की तस्करी करता था

जब्त सामाग्री: 11.82 ग्राम हेरोइन | 1 बरेटा पिस्टल | जिंदा कारतूस | 4 मोबाइल फोन

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button