छत्तीसगढ़
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दादी रतनमोहिनी के निधन पर जताया दुःख, कहा- सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा में समर्पित किया।

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दादी रतनमोहिनी के निधन पर दुःख जताया है, X पर लिखा ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्य प्रशासिका, योग शक्ति की प्रतिमूर्ति, 101 वर्षीय परम आदरणीय दादी रतनमोहिनी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
दादी ने मात्र 13 वर्ष की आयु में संस्था से जुड़कर सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा व योग-साधना को समर्पित कर दिया। मैं परमब्रह्म से प्रार्थना करता हूँ कि वह पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस दुःख की घड़ी में ब्रह्माकुमारीज संस्था से जुड़े सभी सदस्यों को संबल प्रदान करें।