छत्तीसगढ़

खैरागढ़ :आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने सोनपुरी में जन चौपाल कर महिला समूहों से किया सीधा संवाद, मनरेगा और PMAY-G कार्यों की सराहना…

छत्तीसगढ़/ खैरागढ़ : महात्मा गांधी नरेगा के आयुक्त एवं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के संचालक तारण प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ के ग्राम जोरातराई और राज्यपाल गोद ग्राम सोनपुरी में संचालित योजनाओं का व्यापक निरीक्षण किया। मनरेगा कार्यों की जानकारी उन्होंने QR कोड स्कैन के माध्यम से ली, जिसकी उन्होंने सराहना की। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित आवासों का स्थल निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों कुमान/थानु, मानिक/रामा (जोरातराई), अमरौतिन/मंगल एवं सुकवारोबाई/ननकू यादव (सोनपुरी) को योजनाओं के बारे में बताया गया ताकि अधिक से अधिक योजना का लाभ लिया जा सके।

सोनपुरी में जन चौपाल, महिला समूहों से सीधा संवाद…

ग्राम सोनपुरी में आयोजित जन चौपाल में आयुक्त श्री सिन्हा ने महिला समूहों से सीधे संवाद कर क्लार्ट एप के माध्यम से ग्राम में निर्मित होने वाले ढांचों की जानकारी दी। मनरेगा योजना के तहत आजीविका डबरी निर्माण को आजीविका संवर्धन का महत्वपूर्ण साधन बताते हुए ग्रामीणों को इस दिशा में अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल एवं सीईओ जनपद पंचायत खैरागढ़ हिमांशु गुप्ता मौजूद रहे।

बैगा बहुल ग्राम दल्ली में जन मन आवासों और मनरेगा कार्यों का अवलोकन…

आयुक्त श्री सिन्हा ने विकासखंड छुईखदान के विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) बाहुल्य ग्राम दल्ली (ग्राम पंचायत गोलरडीह) का दौरा कर जन मन आवासों का निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों से चर्चा की। मनरेगा से निर्मित कुआं निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया, जिसके जल से हितग्राहियों द्वारा खेतों व बाड़ी में आलू, धनिया जैसी फसलों की सिंचाई की जा रही है।

आयुक्त ने ग्रामीणों को जल संरक्षण तथा मानक आधारित कम से कम एक आजीविका डबरी निर्माण के लिए प्रेरित किया। ग्राम दल्ली में आयोजित चौपाल में उन्होंने हितग्राहियों की समस्याएं सुनीं और मनरेगा के माध्यम से अधिकाधिक जल संरक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button