छत्तीसगढ़

ED-CBI की संयुक्त टीम ने सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर दी दबिश, IPS अभिषेक पल्लव के घर भी पहुंची टीम

छत्तीसगढ़/ दुर्ग शहर के नामचीन सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापा मारा है. वहीं आईपीएस अभिषेक पल्लव के निवास पर भी ईडी की टीम पहुंचने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई की गई है. ईडी और सीबीआई के अधिकारी संचालक से पूछताछ करने के साथ दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं. वहीं आईपीएस अभिषेक पल्लव के निवास पर महादेव बैटिंग एप मामले में अधिकारियों की टीम पहुंचकर कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है।

बता दें कि पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद ईडी की यह पहली रेड कार्रवाई है. इससे पहले भी महादेव बेटिंग एप के पैसों की मनी लॉन्ड्रिंग और बिना जीएसटी के करोड़ों की सोने की खरीदी के आरोप में ईडी और आयकर विभाग कार्रवाई कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button