छत्तीसगढ़

कुरुद : परीक्षा में पेपर खराब होने पर गुमसुम रहने लगी 11वीं की छात्रा…फिर घर के कमरे में उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़/कुरुद : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम भेलवाकूदा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कक्षा 11वीं की एक छात्रा ने कथित रूप से परीक्षा के तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

2 पेपर खराब हो जाने से थी परेशान… 
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान वैष्णवी साहू (17 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पचपेड़ी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता भरत लाल साहू ने बताया कि, 9 अप्रैल को परीक्षा देकर घर लौटने के बाद वैष्णवी ने कहा था कि उसके दो पेपर खराब हो गए हैं। परिवार ने उसे समझाया कि 11वीं बोर्ड कक्षा नहीं है और पूरक परीक्षा के जरिए सुधार किया जा सकता है, लेकिन इसके बाद वह लगातार गुमसुम रहने लगी थी।

बताया जा रहा था कि, 14 अप्रैल को परिवार के सदस्य गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में गए थे। दोपहर करीब 3ः 30 बजे घर लौटने पर उन्होंने वैष्णवी को आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने शाम 5ः15 बजे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना परीक्षा के दबाव और किशोरों में बढ़ते मानसिक तनाव को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button