मध्यप्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025:CM डॉ मोहन यादव ने किया योग, कहा- “स्वस्थ भारत- समर्थ भारत” की दिशा में अपना योगदान दें।

मध्यप्रदेश/भोपाल : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल के अटल पथ पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके भी कार्यक्रम में शिरकत किया. सभी ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति से दुनिया को परिचित कराने का आज गौरव दिवस है. योग से मन शांत होता है. शांत से संतोष आता है और संतोष से हम अहिंसा की ओर आगे बढ़ते हैं. कोविड के दौरान हमने जियो और जीने दो की भावना को दुनिया तक पहुंचाया. हम प्रकृति के साथ जुड़ें. इसे भी सब जीवन में आत्मसात करें।

वहीं सीएम ने एक्स पर प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- स्वस्थ्यम् सर्वदा योगेन, सभी प्रदेशवासियों एवं योग साधकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. भारत की ऋषि परंपरा ने मानसिक और आध्यात्मिक उन्नयन के साथ शरीर को भी स्वस्थ रखने के लिए योग विद्या प्रदान की.

सीएम ने आगे लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्व कल्याण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग की अलख जगाकर विश्व बंधुत्व की भावना को प्रबल बनाया है. आइए, हम सब योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और “स्वस्थ भारत – समर्थ भारत” की दिशा में योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button