छत्तीसगढ़

किरण सिंहदेव भाजपा के दूसरी बार चुने गये प्रदेश अध्यक्ष, सामान्य वर्ग से अध्यक्ष बनने वाले तीसरे नेता…

रायपुर : छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की कमान एक बार फिर से किरणदेव के हाथों में सौंप दी गयी है। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसका ऐलान किया है। इससे पहले गुरुवार रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया को पूरा किया गया। इसके लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए खूबचंद पारख ने बताया कि 3 सेट में नामांकन आए हैं। तीनों में किरणदेव का नाम है। अब दिल्ली से सहमति लेने के बाद विनोद तावड़े नाम की घोषणा की। किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनने के लिए 3 बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। 30 प्रस्तावक थे, जो नामांकन जमा हुआ है, वह केवल किरणदेव के नाम पर जमा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button