छत्तीसगढ़

रायपुर में प्रकृति संरक्षण हेतु पौधों की कलम आदान–प्रदान कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

छत्तीसगढ़/रायपुर। प्रकृति की ओर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को गांधी–नेहरू उद्यान में पर्यावरण संरक्षण विषय पर चर्चा एवं पौधों की कलम (कटिंग) आदान–प्रदान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति प्रेमियों को आपस में जोड़ते हुए शहर में हरियाली एवं जैव विविधता को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष श्री मोहन वर्ल्यानी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोग घरों में उपलब्ध पौधों की कलम साझा कर सकते हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और हरित क्षेत्र का विस्तार होता है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रकृति प्रेमियों ने अपने-अपने घरों की वाटिका से मिर्ची, गुलाब, इटालियन वीजर, बिगोनिया, लिली, जेट प्लांट, मीठा नीम, फुटबॉल लिली, दिसंबर प्लांट, स्ट्रीट पोटैटो, अमेरिकन शॉट, रेड मिर्ची, मनी प्लांट, पारिजात आदि विभिन्न प्रजातियों की पौधों की कटिंग्स लाकर एक-दूसरे के साथ विनिमय की।

कार्यक्रम में मनीषा त्रिवेदी, सुधा केसरवानी, शिल्पी नागपुरे, सर्वत्र सेठी, सुरेश बानी, नूपुर परगनिया, तपेश जैन, प्रियांशु सिन्हा, वनिता जोशी, ,अनुराधा ठेठवार, धानी पटेल, पूनम शुक्ला, चेतना बंछोर, सी एल महावर एवं आशा चौधरी सहित अनेक प्रकृति प्रेमियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button