छत्तीसगढ़
नवविवाहित दंपती की दर्दनाक मौत…तेज़ बारिश से बचने झोपड़ी में रूके…उसी पर गिरी आकाशीय बिजली…

छत्तीसगढ़/बेमेतरा ज़िले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के चेचानमेटा गांव में तेज़ बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से नवविवाहित दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान भूपेंद्र साहू उम्र 23 वर्ष और उनकी पत्नी ज्योति साहू उम्र 21 वर्षीय के रूप में हुई है।
तीन महीने पहले हुआ था विवाह…
दंपती खेत में टमाटर लगाने गए थे। बारिश तेज़ होने पर दोनों पास की झोपड़ी में छिप गए, तभी झोपड़ी पर बिजली गिर गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परपोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पंचनामा कर साजा मर्चुरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को महज 3 महीने ही हुए थे। इस हादसे से पूरा गांव शोक में डुब गया।



