धर्म-आध्यात्म

विश्वप्रसिद्ध कथावाचक स्वामी चिन्मयानंद बापू का सपत्नीक मुख्यमंत्री निवास में शुभागमन हुआ, सीएम विष्णु देव साय ने…

रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में विश्वप्रसिद्ध कथावाचक, महान संत, पूज्य स्वामी चिन्मयानंद बापू जी का सपत्नीक का शुभागमन हुआ। सीएम विष्णु देव साय ने कहा पूज्य महाराज जी का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साधु-संतों के परम सानिध्य और उनके विचारों को आत्मसात करने से परम आनंद की अनुभूति होती है। उनके आशीर्वाद से हमारी सरकार छत्तीसगढ़ को संवारने का कार्य कर रही है। वही आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शाम 6 बजे राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में होगी। बैठक में विधानसभा के बजट सत्र और सदन में पेश किए जाने वाले कुछ संशोधन विधेयकों के साथ ही कई अहम प्रस्तावों का अनुमोदन किया सकता है। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button