छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अवैध अफ़ीम की खेती के खिलाफ लगातार कारवाई जारी…एक बार फिर रायगढ़ में पकड़ाई अफीम…जांच शुरू

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर अफीम की अवैध खेती पकड़ाई है। इस बार लैलूंगा थाना क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
जिले में यह दूसरा मामला है। इससे पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में भी अफीम की खेती का मामला सामने आया था। जहाँ झारखंड के रहने वाले मार्शल सांगा ने आमाघाट के किसान से तरबूज, ककड़ी उगाने के लिए खेत लिया था। आरोपी मार्शल सांगा झारखंड से आ कर अपने ससुराल रायगढ़ के तमनार में रहने लगा। वह पिछले 10-12 साल से यहां खेती कर रहा था। झारखंड में अफीम की खेती उसके साथी कर रहे हैं और उसी को देख कर उसने यहां खेती करना शुरू किया। हालांकि इसकी जांच अभी जारी है।



