विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने दादी को दी श्रद्धांजली…शिव भोलेनाथ का भंडारा और सोलार पावर प्लांट का भी किया अवलोकन

आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के स्मृतिस्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद दादी की निज सचिव रहीं राजयोगिनी बीके लीला दीदी से मुलाकात कर दादी द्वारा विश्व कल्याण के लिए किए गए कार्यों, त्याग-तप और सेवा की सराहना की। साथ ही दादी मेडिटेशन रुम में कुछ देर ध्यान कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान मुख्य सचेतक गर्ग ने कहा कि दादी ने अपना पूरा जीवन लोगों के कल्याण और आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। आपका तपस्यामय जीवन सदा लोगों के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करता रहेगा। दादी की साधना का कमाल है कि आज हजारों ब्रह्माकुमारी बहनें ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़कर विश्व सेवा में समर्पित रूप से सेवारत हैं। इस दौरान उन्होंेने सोलार से चलने वाला किचन भी देखा और बोले यहां हजारों लोगों का भोजन सोलार से बनता है यह अपने आप में अनोखा है। सोलार पावर प्लांट के अवलोकन के दौरान उन्होंने कहा कि आज ऊर्जा बचत के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना होगा। ऐसे प्लांट हर जिले में लगना चाहिए। बीके लीला दीदी ने गर्ग का परमात्मा का स्मृति चिंहृ भेंटकर स्वागत किया।
राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश सिंह मित्तल सहित प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। पीआरओ बीके कोमल ने संस्थान द्वारा की जा रही सेवाओं के बारे में बताया।