एक करोड़ 18 लाख के ईनामी नक्सली लोकेश सहित 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एलेक्स पॉल मेनन के…

छत्तीसगढ़/सुकमा जिला पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल 1 करोड़ 18 लाख के ईनामी नक्सली लोकेश सहित कुल 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि, नक्सली लोकेश तत्कालीन सुकमा कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल था।
मिली जानकारी के मुताबिक, पीएलजीए बटालियन में सक्रिय 8 हार्डकोर नक्सली सहित अन्य क्षेत्रों में सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में डीव्हीसीएम 01, पीपीसीएम 06, एसीएम 04 एवं 12 पार्टी सदस्य शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 09 महिला, 14 पुरुष शामिल हैं। इनमें 03 नक्सली दम्पति भी शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से इन लोगों द्वारा आत्मसमर्पण किया जाना बताया जा रहा है।
किस पर कितना था ईनाम…
आत्मसमर्पित 11 नक्सलियों पर 08-08 लाख, 04 पर 05-05 लाख, 01 नक्सली पर 03 लाख एवं 07 नक्सलियों पर 01-01 लाख कुल 01 करोड़ 18 लाख रूपये के घोषित है ईनाम।
इनकी रही बड़ी भूमिका…
नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला बल, डीआरजी सुकमा, विआशा. सुकमा, रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) सुकमा, जगदलपुर, सीआरपीएफ 02, 223, 227, 204, 165 वाहिनी एवं कोबरा 208 वाहिनी के आसूचना शाखा कार्मिकों की रही है विशेष भूमिका।



