छत्तीसगढ़

रायपुर : सिविल लाइंस सिंधी पंचायत द्वारा दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन।

रायपुर : सिविल लाइंस सिंधी पंचायत द्वारा दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में पूज्य सिविल लाइन सिंधी पंचायत के द्वारा दीपावली मिलन प्रतिभा सम्मान समारोह में वरिष्ठ बुजुर्गों का हुआ सम्मान। साथ ही सजावट रंगोली प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस भव्य आयोजन में 200 मेंबर्स उपस्थित हुए। 

कार्यक्रम की शुरुआत महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह बहादुर अर्थवानी जी, श्रीमती लक्ष्मी छूगनी जी , रश्मी वाधवा जी एवं उनकी टीम के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं भगवान झूलेलाल की आरती के साथ शुरुआत हुई.

प्रतिभा सम्मान में 65 बच्चों का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया, 13 वरिष्ठ बुजुर्गों को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया, वही दिया प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 8 बच्चों का सम्मान किया गया, रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 4 बच्चों का सम्मान किया गया।

छाया गीत आर्केस्ट्रा के सत्य गंगवानी एवं उनकी टीम ने खूब मनोरंजन करवाया व एंकर मिस ईशा सिध एंकरिंग की।

पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत पंचायत के अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल छूगनी जी , कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय जैसिंग ,युवा विंग अध्यक्ष सुशील दरीरा जी ,सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जयसिंध जी ,नगर निगम पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी जी ,प्रकृति की और सोसाइटी अध्यक्ष श्री मोहन वर्ल्यानी जी ,संरक्षक :श्री गोपीचंद खत्री जी ,श्री राजकुमार कोडवानी जी ,श्री अतरचंद केसरवानी जी , मेंबर्स : जीवत बजाज जी,अशोक बजाज जी, मुरली कोडवानी जी,शैलेश नेनानी जी ,राजीव नेनानी जी ,जवाहर गौगिया जी ,अमर संतवानी जी , इंदर विधानी जी ,लक्ष्मण नचरानी जी ,रॉकी छूगनी जी ,चंदन पारवानी जी ,रमी पारवानी जी ,अजय रामनानी, गिरीश कोडवानी ,दयाराम गंगवानी जी ,प्रकाश जादवानी जी ,जय आर्य जी, अशोक नहलानी जी एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button