देश-विदेश

Bengaluru : प्रेमिका ने प्रेमी को दी दर्दनाक मौत… पहले हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और फिर जिंदा जला डाला…

कर्नाटक : बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, एक युवती ने ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमी की बेरहमी से दर्दनाक हत्या कर दी. यह घटना बयादरहल्ली थाना क्षेत्र के अंजनानगर इलाके में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है. मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय किरण के रूप में हुई है, जो अपनी प्रेमिका प्रेमा के घर पहुंचा था. पुलिस के अनुसार, घर में कोई और मौजूद नहीं था. इसी दौरान युवती ने कथित तौर पर किरण से कहा कि वह उसे ‘विदेशी अंदाज’ में प्रपोज करेगी. इसके बाद उसने रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांध दी। जब किरण ने बंधन को लेकर सवाल किया, तो युवती ने इसे ‘प्रपोजल का हिस्सा’ बताया. पुलिस को शक है कि घटना से पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. इसके बाद युवती ने पहले से तैयार रखा मिट्टी का तेल किरण पर डाल दिया और आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती और मृतक दोनों टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे और दोनों के बीच दोस्ती बाद में प्रेम संबंध में बदल गई थी. शुरुआती जांच के मुताबिक, युवती को शक था कि किरण हाल के दिनों में उसे नजरअंदाज कर रहा था, जिससे नाराज होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया इतना ही नहीं, पुलिस को यह भी आशंका है कि आरोपी ने पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल फोन में की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले में युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के डीसीपी डीएल नागेश ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button