मध्यप्रदेश

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की पालकी यात्रा में शामिल हुए क्रिकेट सचिन तेंदुलकर परिवार के साथ, की पूजा अर्चना…

मध्यप्रदेश/खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन में लोकमाता देवी अहिल्या बाई की पालकी यात्रा में मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर शामिल हुए। वे पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर सहित परिजनों के साथ पहुंचे थे। सचिन तेंदुलकर ने लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की राज गादी के परिवार सहित दर्शन कर सपत्नीक पालकी की पूजा अर्चना की।

पालकी यात्रा के साथ भगवान श्री राजराजेश्वर और काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किये। सचिन ने अपनी मां के लिए शिवलिंग लिया। इच्छा जाहिर करने पर मंदिर पुजारी सागरगिरी महंत ने उन्हें भेंट किया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव ने सचिन तेंदुलकर को लोकमाता की प्रतिमा भेंट की। सचिन तेंदुलकर आज वापस रवाना होंगे।

लोक माता देवी अहिल्या बाई की 230वीं पुण्यतिथि…

खरगोन शहर में लोक माता देवी अहिल्या बाई की 230वीं पुण्यतिथि पर एक भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। फूलों से सजी पालकी में देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा को रखकर यात्रा देवी अहिल्या उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से शुरू हुई। जैसे ही पालकी शहर से गुजरी, विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर इसका जोरदार स्वागत किया।

देवी मां अमर रहे! और राजमाता अहिल्याबाई की जय! के जयघोष से गूंज उठा पुरा शहर। भव्य यात्रा शहर के हृदय से गुजरते हुए कुंदा नदी के तट पर समाप्त हुई, जहां सभी ने देवी अहिल्या बाई के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। यह आयोजन उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए उनके आदर्शों और मूल्यों को श्रद्धांजलि देने का एक अवसर था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button