छत्तीसगढ़
रायपुर : सीएम विष्णुदेव साय कुछ देर में लेंगे कैबिनेट मीटिंग

छत्तीसगढ़/रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने अधिनस्त मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि साय कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में सुबह 11.30 बजे आयोजित की जाएगी। चूंकि छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन के साथ ही किसानी का काम शुरू हो चुका है, ऐसे में ये माना जा रहा है कि किसानों और खाद से जुड़ी समस्याओं को लेकर लेकर साय कैबिनेट में अहम फैसला लिया जा सकता है। दूसरी ओर कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर भी अहम फैसला लिया जा सकता है ।



