मध्यप्रदेश
भोपाल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ओसाफ अली खान की पेशी के दौरान जमकर पिटाई…

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी ओसाफ अली खान की कोर्ट में पेशी के दौरान मारपीट कर दी। वकीलों ने आरोपी की घेरकर पिटाई की।
आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। पेशी के दौरान वकीलों ने आरोपी को पीटा। पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई। आरोपी ने कार में 11वीं की छात्र से दुष्कर्म किया था। धर्म परिवर्तन और वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किया था। वकीलों और पुलिस की बहस और मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।


