छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी व प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन।

छत्तीसगढ़/रायपुर : प्रकृति की ओर सोसायटी, उद्यानिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, जिंदल स्टील लि.,आईजीकेवी, के संयुक्त तत्वाधान में 9,10एवं 11 जनवरी 2026 को राज्य स्तरीय फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन गांधी नेहरू उद्यान, सिविल लाइंस में किया जाएगा।

इस भव्य आयोजन का पोस्टर विमोचन आज माननीय कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि प्रकृति की ओर सोसायटी लगातार 16 वर्षों से इस प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है। इस आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को प्रोत्साहन मिलता है। साथ ही प्रदेश के 33 जिलों के किसान अपने उत्कृष्ट उत्पाद प्रदर्शित कर प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। यह प्रदर्शनी किसानों और आम जनता के बीच संवाद और पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने का एक प्रभावी आयोजन है। इस अवसर पर अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी सचिव निर्भय धाडीवाल पूर्व अध्यक्ष दलजीत बग्गा कार्यक्रम संयोजक डॉ.अनिल चौहान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button