छत्तीसगढ़

हिड़मा और बारसे देवा की माताओं से गृहमंत्री विजय शर्मा ने की पुनर्वास की अपील…पहुंचे चिमलीपेंटा के आश्रित ग्राम पुवर्ती…

छत्तीसगढ़/ सुकमा : छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा शासन और प्रशासन की बड़ी टीम के साथ सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिमलीपेंटा के आश्रित ग्राम पुवर्ती पहुचे। इसी गाँव से छत्तीसगढ़ के दो सबसे बड़े नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा और बारसे देवा निकले हैं जहाँ आज भी उनके परिजन निवास करते हैं।

विजय शर्मा ने हिड़मा की माँ माड़वी पुंजी और बारसे देवा की माँ बारसे सिंगे से मुकाकात की और पुनः सरकार की तरफ़ से कहा की पुनर्वास करने पर सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी। नक्सली लीडरों की माताओं ने भी वीडियो जारी कर अपने बेटों को पुनर्वास करने कहा है।

टीम में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज , कलेक्टर सूकमा देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक सूकमा किरण चौहान तथा पुवर्ती के ग्रामवासी उपस्थित थे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button