छत्तीसगढ़

ऑपरेशन तलाश को मिली बड़ी कामयाबी…जिले में गुम हुए 541 लोगों को पुलिस ने परिवार से मिलाया, एसपी विजय अग्रवाल के..

छत्तीसगढ़/दुर्ग : जिले में गुम हुए 541 लोगों को पुलिस ने उनके परिवार से मिलाया है। 24 दिन तक देश के अलग-अलग जगहों से ढूंढने की कार्रवाई चली। SP विजय अग्रवाल के निर्देश पर 1 जून 2025 से 30 जून 2025 तक “ऑपरेशन तलाश” चलाया जा रहा है। ऑपरेशन तलाश के तहत दुर्ग जिले के थानों में दर्ज शिकायत के आधार पर गुम हुए इंसानों की खोजबीन उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है। जिसके तहत गुम इंसान की बरामदी के लिए एक माह से चलाए जा रहे हैं इस अभियान में लोगों को सकुशल उनके परिवार तक पहुंचाया गया है।

इस अभियान के माध्यम गुम इंसानों को उनके परिवारजनों से मिलाकर खुशियां लौटने का प्रयास दुर्ग पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक, 541 इंसानों को देशभर से सकुशल बरामद कर जिले के अलग-अलग थानों में दस्तयाब की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। जिले के थाना जामुल में 80 से अधिक, थाना कोतवाली में 47 से अधिक और थाना सुपेला में 35 से अधिक गुम इंसानों को दस्तयाब किया जा चुका है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button