छत्तीसगढ़

रायपुर : पुलिस ने होली त्योहार को लेकर किए कड़े सुरक्षा इंतजाम

छत्तीसगढ़/रायपुर। होली के त्योहार को देखते हुए राजधानी रायपुर में पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर में करीब 700 पुलिस बल तैनात रहेंगे, जो अलग-अलग क्षेत्रों में मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे। हर 1.5 किलोमीटर पर पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन तैनात रहेगी, जबकि गली-मोहल्लों में बाइक पेट्रोलिंग टीम लगातार गश्त करेगी। पूरे शहर पर ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की हुड़दंग या अप्रिय स्थिति पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

विवाद या गड़बड़ी की स्थिति में क्विक रिस्पांस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर एक्शन लेगी। सभी DCP, ACP और थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। इसके अलावा शहर के 50 प्रमुख चौक-चौराहों पर फिक्स चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button