छत्तीसगढ़

केन्द्रीय मंत्री डॉ. पेम्मासानी चन्द्रशेखर ने किया नारायणपुर का दौरा, कहा- स्वास्थ्य, संचार और रोजगार पर फोकस…

छत्तीसगढ़/नारायणपुर : भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री डॉ. पेम्मासानी चन्द्रशेखर 2 दिवसीय दौरे पर नक्सलगढ़ नारायणपुर पहुंचे थे, नारायणपुर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ स्थानीय जरूरतों और समस्याओं को जाना और उस पर चर्चा की. केंद्रीय मंत्री ने ग्राम खड़कागांव में पौधारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया. आदिवासी संस्कृति से जुड़े स्कूलों का दौरा केंद्रीय मंत्री ने किया. दौरे के अंतिम दिन मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी और रोजगार पर केंद्र सरकार की प्राथमिकता है. हम उस प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने विकास कार्यों का जायजा भी लिया.

आदिवासी कलाकारों के साथ ढोल की थाप पर केंद्रीय मंत्री थिरकते नजर आए…

केंद्रीय मंत्री डॉ. पेम्मासानी चन्द्रशेखर ने अपने दौरे की शुरुआत ग्राम खड़कागांव में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम से की. इस मौके आदिवासी कलाकारों के साथ ढोल की थाप पर केंद्रीय मंत्री थिरकते भी नजर आए. मंत्री ने परीयाना के दिव्यांग आवासीय विद्यालय और विशेष कोचिंग सेंटर का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया. केंद्रीय मंत्री ने शासन के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा को हर बच्चे तक पहुंचाने की बात कही. जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में भी केंद्रीय मंत्री शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित केंद्र संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के निर्देश दिए

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तक पहुंचाएंगे रिपोर्ट…

यह मेरा पहला दौरा है, लेकिन क्षेत्र की अधिकांश समस्याएं मुझे समझ आ गई हैं. स्वास्थ्य सेवा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, मोबाइल नेटवर्क की खस्ताहालत जैसी समस्याएं सामने आई हैं. यह रिपोर्ट केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तक पहुंचाएंगे और समाधान के लिए ठोस कार्रवाई करेंगे. पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने एक भी सड़क का निर्माण नहीं करवाया, लेकिन जैसे ही भाजपा सत्ता में आई है, पुनः विकास कार्य आरंभ हो चुके हैं. मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पिछड़े जिलों को प्राथमिकता दी है।

नारायणपुर क्षेत्र में 400 मोबाइल टॉवर की स्थापना की अनुमति दी…

नेटवर्क सुधार और रोजगार पर फोकस केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने नारायणपुर जैसे क्षेत्र में 400 मोबाइल टॉवर की स्थापना की अनुमति दी है, और सर्वे के बाद टावर लग भी रहे हैं. केन्द्रीय मंत्री ने माना कि क्षेत्र में बांस की पर्याप्त पैदावार होती है और कागज फैक्ट्री जैसे औद्योगिक संस्थान रोजगार की दिशा में लाभकारी होंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले शांति व्यवस्था का स्थापित होना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button