मध्यप्रदेश प्रदेश में नए परिसीमन आयोग का गठन, बदलेगा इन जिलों का नक्शा

लोप्रदेश/भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को मध्यप्रदेश प्रदेश में नए परिसीमन आयोग के गठन का ऐलान किया है. नए परिसीमन आयोग की जिम्मेदारी रिटायर्ड एसीएस लेवल के अधिकारी मनोज श्रीवास्तव को सौंपी गई है इस आयोग का गठन प्रदेश के संभागों और जिलों की सीमाओं की विसंगतियों को दूर करने के लिए काम करेगा. इसके तहत कई विसंगतियों को दूर कर कई स्थानों को आस-पास के जिलों से जोड़कर लोगोंलोगो बेहतरी के लिए काम होगा. वही सीएम मोहन यादव ने कहा, जब हमने सरकार बनाई तो इस बात पर ध्यान दिया कि भौगोलिक दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य होने के नाते मध्य प्रदेश का अपना क्षेत्रफल तो है लेकिन समय के साथ इसमें कुछ कठिनाइयां भी आई ऐसी कई विसंगतियों को दुर करने के लिए हमने नया परिसीमन आयोग बनाया है, जिसके माध्यम से आस-पास के स्थानों को आस-पास के जिलों से जोड़कर लोगों की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा.
फिर से संभागों और जिलों का होगा निरीक्षण
सीमाओं से जुड़ी कई विसंगतियों के चलते अब फिर से संभागों और जिलों का निरीक्षण किया जाएगा. सागर, इंदौर और धार पर सरकार का सबसे ज्यादा फोकस रहेगा. सागर, इंदौर, धार ऐसे जिले हैं जिनमें बड़ी कठिनाइयां हैं. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि इस आयोग के माध्यम से दूर किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगे कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करती रहेगी।



