मध्यप्रदेश

RSS में मिली हितानंद शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक का प्रमुख नियुक्त किया, MP-CG की संभालेंगे…

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की संघ में वापसी हुई है। उन्हें RSS में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक का प्रमुख नियुक्त किया गया है। हितानंद शर्मा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका मुख्यालय जबलपुर होगा।

तीन प्रचारकों की जिम्मेदारी में भी बदलाव…

उनके साथ 3 प्रचारकों की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है। सुरेंद्र मिश्रा को पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिम्मेदारी मिली है। वहीं मुकेश त्यागी को ग्राहक पंचायत और ब्रजकिशोर भार्गव क्षेत्र गो सेवा प्रमुख बनाए गए हैं।

चार साल तक संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी…

हितानंद शर्मा 4 साल तक भाजपा संगठन महामंत्री थे। वह लंबे समय से विद्या भारती संगठन जुड़े रहे हैं। संघ पृष्ठभूमि के चलते संगठन में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। वह मूल रूप से अशोकनगर के रहने वाले हैं। 2020 में वह भारतीय जनता पार्टी के सह-संगठन मंत्री बने थे। 2022 में उन्हें BJP का प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि, उनके बाद अब नया संगठन महामंत्री किसे बनाया जाएगा, इसे लेकर अभी निर्णय नहीं हुआ है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button