छत्तीसगढ़

रायपुर में ‘टोइंग गाड़ी’ ने स्कूल जा रहे 2 मासूमों को कुचला, एक की मौके पर मौत, छत्तीसगढ़ क्लब के पास हुआ हादसा…

छत्तीसगढ़/रायपुर से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहां स्कूल जा रहे 2 मासूम बच्चे दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए. यह दुर्घटना शहर के पॉश इलाके में स्थित छत्तीसगढ़ क्लब के ठीक सामने हुई.

ट्रैफिक पुलिस की ‘टोइंग गाड़ी’ ने अपनी चपेट में लिया…

हैरान करने वाली बात यह है कि मासूमों को कुचलने वाला वाहन ट्रैफिक पुलिस की ‘टोइंग गाड़ी’ (क्रिन) थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस की इस गाड़ी ने बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया. स्कूल जा रहे स्कूटी सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा सेंट्रल बैंक रोड के पास एक अंधे मोड़ पर हुआ, जहां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस के क्रेन वाहन (टो-ट्रक) ने तेज रफ्तार में स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे स्कॉलर्स स्कूल की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टो-ट्रक ने ओवरटेक करते हुए उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button