छत्तीसगढ़

PM मोदी से सपरिवार मिले CM साय, कहा- “सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्”

छत्तीसगढ़/ रायपुर: 60वें डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार मुलाकात की. मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा “सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्।” अर्थात सत्पुरुषों का संग जीवन को सार्थक कर देता है।

सोशल मीडिया एक्स पर किए पोस्ट में मुख्यमंत्री साय ने लिखा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की हमारे परिवारजनों से हुई मुलाकात जीवन भर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव है. अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच जिस आत्मीयता से मोदीजी ने सबका हाल‑चाल पूछा, बच्चों से सहज होकर बात की और आशीर्वाद दिया, वह अविस्मरणीय है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ उनके सान्निध्य में बैठने का अवसर मिला, यह हमारे लिए भावुक कर देने वाला क्षण था. इस गरिमामय और आत्मीय भेंट के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

बता दें कि तीन दिवसीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. इससे पहले उन्होंने अर्बन पुलिसिंग में तीन बेस्ट शहरों को अवॉर्ड देने के साथ अधिकारियों को संबोधित किया. इसके साथ पुरस्कार प्राप्त अधिकारियों के साथ फोटो सेशन के बाद हाई टी लेने के बाद रवाना हो जाएंगे. विश्राम गृह में उन्होंने छात्रों के साथ मुलाकात कर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button