छत्तीसगढ़

Raipur में नक्सली दम्पति गिरफ्तार,फर्जी नाम से की ड्राइवर-गार्ड की नौकरी, फर्जी आधार-कार्ड से मकान किराये से लिया, खुलासे से मचा हड़कंप…

छत्तीसगढ़/रायपुर : चंगोराभाठा के एक घर से नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार हुए हैं। इन अर्बन नक्सलियों ने इलाज के बहाने एक महीने पहले ही किराए पर घर लिया था। हालांकि आरोपी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में लंबे वक्त से रह रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, युवक ने कई बड़े अफसर के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी की है। फिलहाल युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। वहीं महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। नक्सल पति-पत्नी का नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम (28) और कमला कुरसम (27) साल है। यह मूल रूप से बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वर्तमान में यह डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके में रह रहे थे।

साल 2017-18 में नक्सली संगठन में एक्टिव हुए। पुलिस को आशंका है कि दोनों पति-पत्नी रायपुर में बीते 5-6 सालों से निवास कर रहे थे। शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि जग्गू उर्फ रमेश कई बड़े अधिकारियों के घर पर गार्ड और ड्राइवर संबंधी नौकरी कर चुका है। जिस मकान से यह गिरफ्तार हुए हैं वहां यह 1 महीने पहले ही शिफ्ट हुए थे। मकान मालिक को कमला कुरसम ने अपना फर्जी आधार कार्ड दिया था। जिसमें उसका नाम फर्जी लिखा था। पति-पत्नी ने किराए पर मकान लेने के पीछे वजह अस्पताल में इलाज बताया था। रायपुर पुलिस को इंटेलिजेंस के माध्यम से सूचना मिली कि एक महिला पुरुष नक्सलियों के शहरी नेटवर्क में शामिल है। वे लगातार नक्सल संगठन को कई प्रकार की सूचना भेज कर मदद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button