मध्यप्रदेश

कांग्रेस विधायकों ने बजाई बीन, सीएम डॉ मोहन यादव ने कसा तंज…आज नागपंचमी है पर भैंस लेकर आए…

मध्यप्रदेश/भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रश्नकाल नए विधायकों, महिलाओं को समर्पित है। वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया।

एमपी विधानसभा में लाडली बहना योजना के मुद्दे की गूंज सुनाई दी। लाडली बहना योजना के कलैंडर वितरण में विधायक अनुभा मुंजारे ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने बालाघाट में कैलेंडर वितरण को लेकर सवाल पूछा। इस पर मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि 361832 में से 164000 कैलेंडर का वितरण नहीं किया। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है।पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि 16 जवाब मुख्यमंत्री के विभाग के लगे हैं। अधूरी जानकारी दी जाती है।

कांग्रेस विधायकों ने बजाई बीन, सीएम ने कसा तंज…

विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने भैंस के आगे बीन बजाई। कांग्रेस के दो विधायकों को सांकेतिक रूप से भैंस बनाया गया था। किसानों के मुद्दे पर यह प्रदर्शन किया गया। विपक्ष ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। सरकार में अन्नदाताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं सदन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज नागपंचमी पर भैंस लेकर आए है। कभी गिरगिट लेकर आते है। आप चुने हुए प्रतिनिधि है। मर्यादा बनाकर रखना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button