छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत, कई घायल, CM ने जताया दुःख…

सुकमा : छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. प्राइवेट ट्रेवल्स बस खाई में जा गिरी. 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घयाल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए चिंतूर अस्पताल भेजा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह बस अरुकु से रायलासीमा चित्तूर जा रही थी. शुक्रवार की तड़के सुबह मारेडमिल्ली घाट में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस हादसे में 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल हैं. मृतकों में कितने महिलाएं और पुरुष हैं, यह अभी सामने नहीं आया है. बस में कई महिलाएं भी सवार थीं. घटना की सूचना मिली राहत दल मौके पर पहुंचा. घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
CM चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुःख…
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुःख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि तीर्थयात्रियों की एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई. बताया कि उन्होंने अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली है. उन्हें घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं. वहीं वह पीड़ित परिवारों को सहायता देने की भी बात कही है।



