सोनम के पिता ने घर के बाहर लगाई बेटी की उल्टी तस्वीर…भाई ने कहा मुझे अंदर से फीलिंग आ रही सोनम अभी जिंदा है…

मध्यप्रदेश/इंदौर : इंदौर से हनीमून मनाने शिलांग गए रघुवंशी दंपति मामले में सोनम के भाई ने दावा किया है कि वो अभी जिंदा है। वहीं सोनम के पिता ने पंडित के कहने पर घर के बाहर सोनम की उल्टी तस्वीर लगाई है। दरअसल शिलांग में पुलिस के साथ लगातार सर्चिंग कर रहे भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा कि सोनम अभी जिंदा है। मैं सोनम का भाई हूं, मुझे अंदर से फीलिंग आ रही है कि सोनम अभी जिंदा है। पुलिस यहां डेड बॉडी ढूंढ रही है लेकिन मेरा निवेदन है की डेड बॉडी ना ढूंढते हुए सोनम की तलाश की जाए। इस पूरे मामले में सीबीआई जांच होना चाहिए।
22 मई को भाई गोविंद से सोनम की हुई थी बात
बता दें कि जहां राजा की डेड बॉडी मिली थी वहां डीप में SDRF और NDRF पूरे एरिया को सर्च कर चुकी है, लेकिन अब तक किसी प्रकार का कोई क्लू नहीं मिला है ना ही सोनम का मोबाइल मिला है, जबकि सोनम के पास दो मोबाइल थे। सनम के भाई गोविंद ने बताया कि पुलिस का कहना है सोनम और राजा का मोबाइल का लास्ट लोकेशन डबल डेकन का दिख रहा है। 22 मई को सोनम की अपने भाई गोविंद से आखिरी बार बातचीत हुई थी।
सोनम और राजा का असम गुवाहाटी जाने का प्लान था लेकिन पता नहीं शिलांग कैसे आए कब इन्होंने प्लान बनाया यह किसी को नहीं पता। भोई गोविंद ने कहा कि सोनम और हम लोग कभी शिलांग नहीं आए। कामाख्या देवी तक जरूर दर्शन करने के लिए आए थे।


