छत्तीसगढ़

CM साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

छत्तीसगढ़/रायपुर, 22 जुलाई 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के वरिष्ठ एवं सम्मानित फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विनय शर्मा जी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विनय जी अपने सौम्य व्यक्तित्व, संवेदनशील दृष्टिकोण और पत्रकारिता के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने पत्रकारिता को जन सरोकारों से जोड़ने का कार्य निष्ठा और गरिमा के साथ किया।

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा जी रायपुर के गैलेक्सी रेजिडेंसी, अमलीडीह के निवासी थे एवं लगभग 65 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार पुत्र के आगमन के बाद किया जाएगा। विनय शर्मा ने प्रदेश के कई प्रमुख समाचार पत्रों में दशकों तक अपनी सेवाएं दीं और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया। वे अपनी प्रतिबद्धता, सौम्यता और विशिष्ट फोटोग्राफी शैली के लिए जाने जाते थे। विनय शर्मा, अपराजिता शर्मा के पति, अमित शर्मा एवं अमृता के पिता और

प्रसिद्ध उद्घोषक कमल शर्मा के अनुज थे। उनके निधन से पत्रकारिता और मीडिया जगत को गहरा आघात पहुंचा है। (सीजी एमपी 24 न्यूज़) श्री विनय शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button