मध्यप्रदेश

दीपावली पर्व की राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी।

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव ने दीपावली की बधाई दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर अंचल तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी… 

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना करते हुए कहा कि दीपावली खुशियां बांटने का पर्व है। हमें वंचित और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों की ज्योति जलाकर इस पर्व को सार्थक बनाना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि दीपावली धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक त्यौहार है, जो यह संदेश देता है कि छोटे-छोटे दीप मिलकर अंधकार को पराजित कर सकते हैं। उसी प्रकार हम सब मिलकर समाज और राष्ट्र की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली नव-निर्माण और आत्मचिंतन का अवसर है। इस अवसर पर हमें अनुशासित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में पर्व मनाना चाहिए। समाज में भाईचारे और सद्भाव की परंपराओं को और अधिक मजबूत बनाना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और मंगलकामनाएं दी…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है, यहां की लगभग 9 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में सरकार के साथ सहभागी है। मध्यप्रदेश के नागरिक विकास प्रिय हैं। विकास के यज्ञ में हर नागरिक आहुति दे रहा है। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक अंचल तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपावली पर उल्लास का वातावरण है। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रदेश में सरकार और समाज ने मिलकर बढ़ावा दिया है। प्रदेश अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन में भी देश में प्रथम स्थिति में है। अब हमारी प्रगति की रफ्तार बढ़ने से उत्पन्न उल्लास, पर्व की उमंग और उल्लास को दोगुना कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों को दीपावली के साथ ही छोटी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button