मध्यप्रदेश

Rahul Gandhi Indore : राहुल गांधी ने दूषित पानी से पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, कहा- ये घटना सरकार की बड़ी लापरवाही का नतीजा

मध्यप्रदेश/इंदौर : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर पहुंचे हैं। वे शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल संकट से प्रभावित परिवारों से मिलने गए। इस घटना में दूषित पानी पीने से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। कांग्रेस के दावों के अनुसार अब तक 24 से अधिक मौतें हुई हैं, जबकि कई मरीज गंभीर हालत में बॉम्बे अस्पताल में भर्ती हैं। राहुल गांधी ने पहले बॉम्बे अस्पताल जाकर मरीजों का हालचाल जाना और फिर भागीरथपुरा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने पीड़ित परिवारों को 1 लाख का चेक सौंपते हुए दुख साझा किया, सांत्वना दी और इस संकट पर गंभीर चिंता जताई। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि जन स्वास्थ्य का गंभीर संकट है। प्रशासन ने मौतों की संख्या कम बताई है, लेकिन स्थानीय लोग और कांग्रेस इसे बड़ी लापरवाही मान रहे हैं। राहुल गांधी के इस दौरे से विपक्ष सरकार पर दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुबह 9.30 बजे दिल्ली से विशेष विमान से रवाना हुए और करीब 11.00 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद वह सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात की. अस्पताल में उन्होंने गंभीर हालत में भर्ती मरीजों के परिजनों से बात की और उनकी स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद भागीरथपुरा इलाके का भी दौरा किया, जहां उन्होंने उन परिवारों से मुलाकात की जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। साथ पीड़ितों को आर्थिक मदद का भी आश्वासन दिया है। ​

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button