प्रकृति की ओर सोसाइटी द्वारा कलम की अदला बदली का सफल आयोजन…बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों ने हिस्सा लिया।

रायपुर : प्रकृति की और सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी द्वारा बताया गया कि रविवार को गांधी उद्यान में पौधों की कलम का आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं का समाधान डॉ.विजय जैन, डॉ अनिल चौहान, वैज्ञानिक डी के तिवारी द्वारा कलम लगाने के लिए यहां कटिंग से नई पौध तैयार करने के लिए सबसे पहले क्या किया जाए उन्होंने
कैसे लगाए कलम
बताया कि पेंसिल मोटाई की कटिंग का चुनाव करें 2 कटिंग ऊपर और नीचे दोनों तरफ 45 डिग्री पर तिरछा काटे सीधा ऊपर से काटने पर उसमें इस मौसम में नमी या पानी की बूंद जम जाती है उसे पर बीमारी की फफूंद आ जाती है इसलिए तिरछा काटना चाहिए 3 कटिंग लगाने के लिए जो मिट्टी का मीडिया तैयार करते हैं उसमें रेतीली मिट्टी का चुनाव करना चाहिए पूरे काली मिट्टी में कलम लगाने से सड़ने की संभावना बनी रहती है 4 कटिंग लगाने के लिए उसमें नीचे के सरफेस पर रूट कटिंग हार्मोन लगाना चाहिए 5 गेंदा सेवंती डेलिया की कटिंग को चाहे तो पहले सैटेलाइट रेत में लगाकर जड़ आने पर मिट्टी में शिफ्ट करें 6 कटिंग की ऊपरी सतह पर बेविस्टिन पाउडर का पेस्ट लगाए। उक्त उपाय करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं
कार्यक्रम में मनीष त्रिवेदी, शिल्पी नागपुरे, सुधा केसरवानी, आशा भावनानी, सुरेश बानी, अनिल वर्मा, राम खटवानी, नूपुर परगनिया सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।



