Lara Dutta के पिता L.K. Dutta का हुआ निधन, अंतिम विदाई में पति के साथ पहुंची एक्ट्रेस…

मुंबई : बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) के घर से एक दुखद खबर मिल रही है. उनके पिता विंग कमांडर एल.के दत्ता (L.K. Dutta) का निधन हो गया है. जिसके बाद से एक्ट्रेस और उनकी पूरी फैमिली काफी दुखी है. मुंबई में पिता एल.के दत्ता (L.K. Dutta) के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) अपने पति और टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ पहुंची थी. इस दौरान वो काफी भावुक दिखाई दे रही थीं. सोशल मीडिया पर पति के साथ एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है. बता दें कि लारा दत्ता (Lara Dutta) अपने पिता एल.के दत्ता (L.K. Dutta) के काफी करीब थीं. एक बार अपने पिता के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि मेरे पापा जब बहुत छोटे थे, तो वो भारतीय वायु सेना में शामिल हो गए थे. पहले वो एनडीए में थे और फिर वायु सेना के पायलट बन गए. उन्होंने अपनी पूरी लाइफ हेलीकॉप्टर उड़ाया है.


