मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की खरगोन की रहने वाली डॉ. इशिता से हुई सगाई…

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के घर जल्द ही की शहनाई बजने वाली है। सीएम यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की भोपाल के सीएम आवास में बेहद सादे ढंग से सगाई हो गई है। इस कार्यक्रम में दोनों परिवार की ओर से बेहद करीबी शामिल हुए। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे की जिस लड़की से सगाई हुई है वह भी डॉक्टर है। डॉक्टर इशिता यादव खरगोन के सेल्दा निवासी दिनेश यादव की सुपुत्री हैं। सीएम ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी है।
सोशल मीडिया पर सीएम ने दी जानकारी…
सीएम ने लिखा, “बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई। इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया, स्वजनों ने बधाइयां दीं, आप सभी का हृदय से आभार, अभिवादन।”
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और के दो सुपुत्र और एक सुपुत्री है। बड़े बेटे और बेटी की शादी पहले ही संपन्न हो चुकी है।
सीएम के बेटे और होने वाली बहू दोनों हैं डॉक्टर
डॉ. अभिमन्यु यादव (मास्टर्स इन सर्जरी) एक प्रतिभाशाली चिकित्सक और समाजसेवी हैं। वहीं डॉ इशिता (एम बी बी एस) भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। दोनों ने पारंपरिक पूजा के पश्चात एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर जीवन के नए अध्याय की शुरूआत की।
भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में संपन्न सगाई समारोह में राज्य सरकार के मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ने नवयुगल को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।