धर्म-आध्यात्म

बीमारियों का कारण नकारात्मक विचार…सकारात्मक विचार से हम बीमारियों का नाश कर सकते हैं। ब्रह्मा कुमार नारायण भाई

शहडोल 15 जून, टैगोर वाटिका में राजयोग द्वारा तन मन के रोगों पर विजय विषय पर हुआ कार्यक्रम, आयोजन में इन्दौर से पधारे तनाव मुक्त जीवन के विशेषज्ञ ब्रह्मा कुमार नारायण भाई ने कहा की तनाव का कारण हमारी सोच, हमारे विचार हमारे दृष्टिकोण है। अगर हम सोच को शक्तिशाली रखें तो परिस्थितियों आपको खेल लगने लगेगी। सकारात्मक सोच, मेडिटेशन हमारे मन को ऊर्जा प्रदान करता है मनोबल को बढ़ाता है। हमारी निर्णय शक्ति तीक्ष्ण होती जाती है जिससे हम विषम परिस्थितियों में सही निर्णय ले सकते हैं। भय ,चिंता, डर के कारण हमारा निर्णय हमें खतरे में डाल सकता है। राजयोग मेडिटेशन के प्रयोग से हमारी बुद्धि दिव्य बनती है, मन शांत रहने लगता है जिससे जीवन में हर करम में सफलता मिलने लगती है। हमारे मन में असीमित शक्तियां रहती है, शांति का विपुल भंडार है शक्तियों का खजाना है। अगर हम अपने मन को कुछ समय के लिए शांत कर दे तो हमारी सोई हुई शक्तियां जाग्रत होने लगती है यह शक्तियां जीवन में आने वाली बीमारियों समस्याओं और विध्नों का नाश करती है। आज मानव जितना बुद्धिमान है उतना ही परेशान है कारण मन को शांत करने के बजाय अशांत बना दिया है इच्छाये बढ़ गई है जिसके कारण तनाव और तनाव से अनेक बीमारियां पैदा हो रही है। यह विचार इंदौर से पधारे तनाव मुक्त जीवन के विशेषज्ञ ब्रह्मा कुमार नारायण भाई ने टैगोर वाटिका में नगर वासियों के लिए आयोजित राजयोग द्वारा तन मन के रोगों पर विजय विषय पर संबोधित करते हुए बताया कि आज हमारे कर्म में परफेक्शंस नहीं है इसीलिए हर कर्म हमें भय, तनाव पैदा कर रहा है। कर्मों में परफेक्शंस आता है राजयोग से ।

सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी नलिनी बहन ने बताया राजयोग हमारी आत्मा को दिव्य बनाता है। राजयोग के अभ्यास से हम शारीरिक स्वास्थ्य मानसिक स्वास्थ्य की प्राप्ति कर सकते हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्रह्माकुमारी रेशमा बहन ने बताया की वर्तमान समय मन की स्पीड तेज होने के कारण अनेक मानसिक रोग पैदा होते जा रहे हैं जिसके कारण हम दवाइयां भी ले रहे हैं लेकिन हमारा स्वास्थ्य सुधारने के बजाय बिगड़ता जा रहा है उसका कारण है हमारी गलत सोच। राजयोग से हमारे जीवन में परिवर्तन आता है। हमारा मन शक्तिशाली बनता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर वासी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया जिसमें डॉक्टर जेडी सिंह, डॉक्टर प्रीतम थारवानी, डॉक्टर ए के श्रीवास्तव, प्रकाश जगवानी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ,भ्राता हिमांशु सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंधक व अनेक गणमान्य व्यक्ति की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित किया गया ।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जगबानी जी ने अपने अतिथि पद से बोलते हुए बताया जब में मुख्यालय माउंट आबू गया तो वहां का वातावरण इतना शांत चुंबकीय आकर्षण करने वाला था जो हृदय को परिवर्तन करने वाला है आध्यात्मिक की शिक्षा सभी को मिलनी चाहिए जिससे लोगों के दुख तकलीफें कम हो ।

डॉक्टर प्रीतम थारवानी जी ने बताया की मेडिटेशन हमारे विचारों को नियंत्रित करते हैं। बीमारियां हमारी गलत सोच से आती है तो बीमारियों को ठीक करने के लिए हमें विचारों को सकारात्मक करना होगा, बीमारियों का कारण नकारात्मक सोच है हम भले कितनी भी दवाई ले ले लेकिन विचारों से ही हमारी बीमारी जड़ सहित खत्म होगी।

डॉक्टर जे डी सिंह जी ने बताया कि आज तनाव इतना बढ़ चुका है जिसके कारण अनेक प्रकार की बीमारियां बढ़ती जा रही है मेडिटेशन से हम बीमारियों को जड़ सहित खत्म कर सकते हैं। डॉ ए के श्रीवास्तव ने बताया आज मानव बाहरी संसार में लिप्त होने के कारण वह स्वयं को भूल चुका है इसीलिए आंतरिक शक्तियों सक्रिय होने के बजाय निष्क्रिय हो गई है। राजयोग हमारी सोई हुई शक्तियों को जगाता है जिससे हम संपूर्ण स्वास्थ्य की प्राप्ति कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button