छत्तीसगढ़

रायपुर में चलती क्रेटा कार से युवक की लाश फेंकने वाले एक युवती समेत इतने संदिग्ध गिरफ्तार…सेक्स वर्कर निकली नशेड़ी…

छत्तीसगढ़/रायपुर : कबीर नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार से युवक की लाश फेंक दी गई। यह सनसनीखेज घटना थाना के पीछे बन रही नई सड़क पर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार की पहचान कर कार मालिक सहित एक युवती और दो युवकों को हिरासत में लिया है। मृतक युवक की पहचान मंदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसके हाथ पर उसका नाम गुदा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही कबीर नगर थाना प्रभारी, फोरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव की हालत देखकर पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत ड्रग ओवरडोज से हुई है। जांच में सामने आया कि जिस वक्त लाश फेंकी गई, उस समय कार में मृतक मंदीप के साथ एक युवती और दो युवक मौजूद थे। कार क्रेटा मॉडल की बताई जा रही है।

सेक्स वर्कर निकली नशेड़ी युवती…

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि कार में मौजूद युवती सेक्स वर्कर है और वह आदतन नशेड़ी है। शुरुआती पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि कार के अंदर सभी लोग नशे का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान मंदीप ने ड्रग की अधिक मात्रा ले ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथी डर गए और अस्पताल ले जाने की बजाय शव को सुनसान इलाके में फेंककर फरार हो गए। हिरासत में लिए गए चारों जिसमें कार मालिक, एक अन्य युवक और युवती नशे की हालत में पाए गए। पुलिस ने सभी के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि इन्होंने किस प्रकार का नशा किया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button