आपातकाल की 50वीं बरसी पर भोपाल में बनी प्रतीकात्मक जेल…CM डॉ मोहन ने कहा- इमरजेंसी एक काला अध्याय…

मध्यप्रदेश/भोपाल : आपातकाल के 50 साल पूरा होने पर मध्य प्रदेश में बीजेपी संविधान हत्या दिवस मना रही है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में डमी जेल बनाया गया है। जेल में बंद होकर कार्यक्रम होगा। आपातकाल को लेकर प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें इमरजेंसी के दृश्य दिखाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने आपातकाल के संघर्ष को लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन बताया है। संघ, बीजेपी और विपक्षी नेताओं की भूमिका को ऐतिहासिक बताया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आपातकाल विरोध देश की आजादी के संघर्ष जैसा था। लोकतंत्र बचाने में मिशा बंदियों का अहम योगदान रहा। सीएम ने अटल बिहारी, आडवाणी, चरण सिंह, मुरारजी देसाई को नमन करते हुए कहा कि आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र सुरक्षित है। आपात काल को काला अध्याय बताते हुए कहा कि इसे देश कभी नहीं भूलेगा। हमारी पार्टी ने लोकतंत्र की बहाली में बड़ी भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने आपातकाल के दौरान जेल गए नेताओं को लोकतंत्र सेनानी भी बताया हैं।


