देश-विदेश

ब्रह्माकुमारीज़ ने बनाया रिकार्ड, देशभर में 88581 यूनिट रक्तदान

आबूरोड (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा चलाए गए रक्तदान महाअभियान ने नया रिकार्ड बनाया है। देशभर में रिकार्ड 88581 यूनिट रक्तदान किया गया। इसमें 18 वर्ष के युवाओं से लेकर 60 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों ने उमंग-उत्साह के साथ भाग लिया। अब तक वर्ल्ड रिकार्ड 86 हजार यूनिट का है। जल्द ही संस्थान द्वारा वर्ल्ड रिकार्ड के लिए आवेदन किया जाएगा। नारी शक्ति ने मिथक तोड़ते हुए अभियान में बड़ी संख्या में रक्तदान कर समाज में संदेश दिया है।

बता दें कि पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि (विश्व बंधुत्व दिवस) के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ के समाजसेवा प्रभाग द्वारा भारत सहित नेपाल में 22 अगस्त से 25 अगस्त के बीच रक्तदान महाअभियान चलाया गया।

12044 यूनिट रक्तदान के साथ महाराष्ट्र प्रथम स्थान पर-

देशभर में सबसे ज्यादा रक्तदान 12044 यूनिट कर महाराष्ट्र प्रथम स्थान पर, 8756 यूनिट के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर, 7430 यूनिट रक्तदान के साथ राजस्थान तीसरे स्थान पर और 6636 रहा। नेपाल में कुल 11916 यूनिट रक्तदान किया गया। देशभर के 1500 शहरों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। हालांकि अभी रक्तदान का पूरा आंकड़ा आना बाकी है। टीम द्वारा आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।

सामाजिक संगठनों का भी रहा सहयोग-

समाज सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके अवतार भाई ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ के समाजसेवा प्रभाग द्वारा चलाए गए रक्तदान महाअभियान में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, जिला ब्लड बैंक, जिला सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, रोटरी इंटरनेशनल क्लब, लायंस क्लब, आईएसबीटीआई के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। यह पहला मौका है जबकि ब्रह्माकुमारीज़ संगठन द्वारा इतने बड़े स्तर पर रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है।

17 अगस्त को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ने किया था शुभारंभ-

प्रभाग के मुख्यालय संयोजक बीके बीरेंद्र भाई ने बताया कि रक्तदान महाअभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ 17 अगस्त को गुरुग्राम स्थित ओआरसी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌ढा द्वारा किया गया। इसके बाद भारत सहित नेपाल में शिविर आयोजित किए गए। शिविरों की मॉनिटरिंग गूगल मैप के जरिए की गई। प्रत्येक रक्तदाता का रजिस्ट्रेशन कर जानकारी अपलोड की गई है। जहां-जहां शिविर आयोजित किए गए हैं वहां से रक्तदाताओं की पूरी जानकारी ब्लड बैंक प्रभारी के लेटर हैड पर मंगाई जा रही है।

अभियान को सफल बनाने में समाजसेवा प्रभाग के प्रेरक वक्ता प्रो. गिरीश भाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button