मध्यप्रदेश

CM डॉ मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल को बीजेपी का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी…

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल को बीजेपी का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हमें अपनी भूमिका और मजबूती से निभानी है। अब शुरुआत तो अध्यक्ष जी के साथ ही करना पड़ेगी।

बुधवार को भोपाल में स्थित बीजेपी कार्यालय में नए अध्यक्ष का पदभार ग्रहण हुआ। केंद्रीय मंत्री व एमपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने औपचारिक घोषणा की। हेमंत खंडेलवाल ने औपचारिक रूप से भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल को बधाई दी हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि ऋतुओं में सब ऋतुओं का मजा आता है, लेकिन हेमंत ऋतु की बात ही कुछ अलग है। इस ऋतु के बाद ही सब त्योहार शुरू हो जाते हैं। दशहरा, दीवाली सब त्योहार आते हैं। अब शुरुआत तो अध्यक्ष जी के साथ ही करना पड़ेगी। सीएम ने कहा कि राजनीति हमारे लिए जनता से जुड़ाव है। हमें अपनी भूमिका और मजबूती से निभानी है।

आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल हेमंत खंडेलवाल ने ही नामांकन दाखिल किया। सीएम डॉ मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव, और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत तमाम नेताओं ने हेमंत खंडेलवाल के नाम का समर्थन किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button