मध्यप्रदेश

“स्पंदन” कार्यक्रम में नशा न करने की प्रतिज्ञा, ध्यान सत्र और नशा मुक्ति रथ बना आकर्षण का केंद्र…

मध्यप्रदेश/इंदौर : नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत NCB और ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से इंदौर में चल रहे “स्पंदन” कार्यक्रम में आज शहर के कई स्थानों — BSF कैंप, DPS स्कूल, Bhaskar स्कूल और Oriental College — पर युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई।

डिप्टी कमांडेंट श्री राजेश जी की उपस्थिति में बीएसएफ कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार नारायण भाईजी ने विचारों की शक्ति और मनोबल पर प्रेरणादायक सत्र लिया व राजयोग ध्यान की विधि सिखाई।

ब्रह्माकुमारी आशा बहन जी ने स्कूलों व कॉलेज में ध्यान सत्र आयोजित किए और युवाओं को नशे से बचने की गहराई से समझाईश दी। उन्होंने बताया कि मानसिक शक्ति और आत्म-जागरूकता ही युवाओं को गलत संगति से बचा सकती है।

कार्यक्रम की विशेष बात रही माउंट आबू से आई ‘नशा मुक्ति रथ’, जिसमें

🔸 कुंभकर्ण की झांकी के माध्यम से नशे की लत से होने वाली सुस्ती और मानसिक जड़ता को दर्शाया गया।

🔸 LED स्क्रीन पर एक प्रेरणादायक नशा मुक्ति ड्रामा दिखाया गया, जिसे देखकर बच्चों और युवाओं में गहरी छाप पड़ी।

DPS के 600, Bhaskar स्कूल के 300 व Oriental कॉलेज के दर्जनों छात्रों ने इस अभियान में भाग लिया और सभी ने मिलकर “नशा न करने” की सामूहिक प्रतिज्ञा ली।

स्कूल और कॉलेज प्राचार्यों ने कहा, “इस प्रकार की रचनात्मक पहल युवाओं में चेतना जागृत करती है और उन्हें सही मार्ग दिखाती है। यह कार्यक्रम आध्यात्मिक, नैतिक व मानसिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल बनकर उभरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button