रायगढ़ में बारिश का कहर…सड़क बनी नदी…घरों में घुसा पानी…कई गांवो से सपर्क टूटा… देखिए VIDEO

छत्तीसगढ़/रायगढ़ : जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है, गांव के भीतर से पानी नदी की धारा की तरह बह रहा है, घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, गांव चारों तरफ से पानी से घिर चुका है और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं और खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं।
बारिश ग्रामीणों के लिए भारी मुसीबत बनती जा रही है, प्रशासन की ओर से अब तक किसी बड़ी राहत या बचाव कार्य की खबर सामने नहीं आई है, प्रश्न उठता है, की आखिर ऐसे में ग्रामीण करें तो करें क्या? स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है, जल्द राहत जरूरी है। कई गांवो से भी सपर्क टूटने की भी खबरें लगातार आ रही हैं, शहर की बात करें तो कई इलाके ऐसे हो जो पूरी तरह से जलमगन हो गये हैं, ये तो अभी बारिश की शुरुआत हैं.



