छत्तीसगढ़

ED की Raipur में बड़ी कारवाई, सोना तस्करी सिंडिकेट से जुड़े सदस्यों की 3.76 करोड़ की संपत्ति अटैच…

छत्तीसगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रवर्तन निदेशालय रायपुर जोनल कार्यालय ने शुक्रवार को सोना तस्करी सिंडिकेट से जुड़े सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमें सचिन केदार और पुरुषोत्तम कवले की करीब 3.76 करोड़ रुपए की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की है। ईडी ने यह जांच डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने कस्टम्स एक्ट 1962 की धारा 135 के तहत दर्ज शिकायत के आधार पर शुरू की थी।

सोना तस्करी सिंडिकेट से जुड़े इस मामले में तस्करी करके सोना लाने वाले कैरियर्स को डीआरआई ने पकड़ा था। बरामद सोना विदेश से लाया जा रहा था, जिसे भारत में अवैध तरीके से लाकर रायपुर में खपत के लिए भेजा गया था।

रायपुर में खपाते थे गोल्ड…

ED के मुताबिक, इसका मास्टरमाइंड विजय बैद उर्फ विक्की है। ईडी की जांच में सामने आया कि सचिन केदार ने विजय बैद के निर्देश पर कोलकाता से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, नागपुर और मुंबई तक विदेशी सोने की तस्करी की। यह सोना भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के जरिए लाया गया था। इसके बाद इसे रायपुर के नामचीन ज्वैलर्स को बेचा गया।

रायपुर में इनको बेचा सोना…

ईडी के अनुसार जिन लोगों को यह सोना बेचा गया, उनमें सुनील कुमार जैन (सहेली ज्वेलर्स), प्रकाश सांखला (नवकार ज्वेलर्स), सुमीत ज्वेलर्स, पुरुषोत्तम कवले (सागर ज्वेलर्स) और धीरज बैद शामिल हैं।

जांच एजेंसी के मुताबिक, इस केस में तस्करी किए गए विदेशी सोना और चांदी के रूप में कुल 260.97 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति का अनुमान है। अभी तक ईडी कुल 64.14 करोड़ रुपए की संपत्तियों को जब्त या अटैच कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button