छत्तीसगढ़
ब्रह्माकुमारीज शान्ति शिखर के लोकार्पण समारोह में भाग लेने ब्रह्माकुमारी जयन्ती दीदी आयीं…

छत्तीसगढ़/रायपुर, 31 अक्टूबर 2025: ब्रह्माकुमारीज एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड- शान्ति शिखर के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री जी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने माऊण्ट आबू से संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी जयन्ती दीदी आज रायपुर आयी हैं। उनके साथ संस्थान के अतिरिक्त महासचिव ब्रह्माकुमार मृत्युंजय भाई और मेडिकल विंग के सचिव डा. बनारसी शाह आदि भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।


समारोह में भाग लेने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमार भाई और ब्रह्माकुमारी बहनें भी रायपुर पहुंची हैं।



